पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमेरठ में महिला सम्मान समारोह में बोलते हुए प्रदेश के परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने विपक्ष पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा मेरठ में एक समय ऐसा था जब महिलाएं असुरक्षित थीं। महिलाएं घर से निकलने में घबराती थीं। आज महिलाएं घर के बाहर हैं और अपराधी अंदर कैद हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेरठ में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को कंकरखेड़ा शगुन फार्म में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित हुई। आयोजन में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य सभा सांसद गीता शाक्य व कैंटविधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने महिलाओं को सम्मानित किया।
बचपन से पढ़ा है महिलाओं का सम्मान करें
मंत्री अशोक कटारिया ने कहा हम बचपन से पढ़ते आए है जहां नारियों को पूजा होती है वहां देवता वास करते हैं। यह इस देश की सोच है और जो देश की सोच है। भाजपा की यही सोच है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योजना चलाई जिसके अंतर्गत 51000 रुपए प्रत्येक कन्या को मिल सके इसकी चिंता हमारे मुख्यमंत्री ने की। केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और महिला स्वाबलंबन पर लगातार काम कर रही है।
आज स्वाबलंबी बन रही हैं महिलाएं
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा आज देश में महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं हैं। महिलाएं विभिन्न योजनाओ ंका लाभ लेकर अब आगे बढ़ रही हैं, स्वाबंलबी बन रही हैं। आयोजक महिला मोर्चा, भाजपा प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी ने कहा कि " 25 क्षेत्रों से संबंधित 75 महिलाएं जिन्होंने अपने क्षेत्रों के माध्यम से समाज को नई दिशा दी है और समाज में एक प्रेरणा बनी हैं उन्हें सम्मानित किया गया है।
विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
आयोजन में मनीषा नायर, ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी, कृषि वैज्ञानिक तुलसी भारद्वाज, एलएलआरएम में डॉ मेघा कुलशेष्ठा, अनीता राणा मलिक, योग के क्षेत्र में 16000 लोगों को योग से जोड़ने वाली प्रीति बंसल, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड से जल संरक्षण के कार्य पर सम्मानित अदिति चंद्रा, रश्मि, प्राची,डॉ मेघा,आशु रानी,सुनिधि, गीता रानी,बबिता,रेखा, रीना,अनिता, कमला देवी सहित ग्राम प्रधान, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी संचालिका, पुलिस कांस्टेबल को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ( महिला मोर्चा) अंजू वारियर ,क्षेत्रीय अध्यक्ष ( महिला मोर्चा) वर्षा कौशिक, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजीव जिन्दल, अभिनव मित्तल, मनमोहन विग,विवेक रस्तोगी,नितिन वर्मा,नवाब सिंह अहलावत मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.