पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमेरठ के गढ़ मार्ग पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 2 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना में कार बुरी तरह डैमेज हो गई है।
मेरठ से 30 किमी दूर पर हुआ एक्सीडेंट
घटना रविवार की है। मेरठ से 30 किमी दूर पर ये एक्सीडेंट हुआ। किठौर के शाहजहांपुर निवासी वकील व रईस पुत्र नूर अहमद की बहन गुलिस्ता की बेटी छत से गिर गई थी। उसका इलाज कराने के लिए परिवार के लोग मेरठ के लिए निकले थे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को दिल्ली के रेफर कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग घायल बच्ची को लेकर दिल्ली चले गए। जबकि रईस, उसकी पत्नी रुकसाना, मां फातिमा, बहन गुलिस्ता व एक भांजा रात में लगभग डेढ़ बजे मारुति कार से मेरठ से लौट रहे थे।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
जैसे ही कार शाहजहांपुर मदरसे के पास पहुंची। गढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें फातिमा और रुकसाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रईस व एक अन्य की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाले घायल
हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर किठौर व सीओ किठौर बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कार की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। जिसमें सास और उसकी पुत्रवधू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कार चालक रईस की भी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मेरठ के गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.