पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमेरठ में खराब हो रही हवा के बीच 150 पब्लिक स्कूलों ने पॉल्यूशन एडवाइजरी जारी कर दी है। स्कूलों ने साफ कहा है कि बिना मास्क के बच्चों को एंट्री नहीं मिलेगी। बच्चों के लंच बॉक्स मेन्यू में विटामिन सी और इम्युनिटी बूस्टर फूड अनिवार्य कर दिया गया है। 2018-19 के हालातों से सीख लेकर स्कूलों ने बच्चों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
कंपलीट मास्क लगाने का आदेश
पब्लिक स्कूलों ने बच्चों, बस कंडक्टर, ड्राइवर, हेल्पर, टीचिंग स्टाफ हर किसी को कंपलीट मास्क लगाने का आदेश दिया है। मां, पिता बच्चे को मास्क लगाकर ही स्कूल भेजें। बच्चे को फ्रूट लंच में नारंगी, मौसमी, अनार, अमरुद, स्प्राउट्स दें। सलाद अधिक खिलाएं। बोतल में गुनगुना पानी भरकर दें। चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड लंच बॉक्स में न दें।
बच्चों के नाजुक फेफड़ों को कर सकता है घायल
छाती एवं सांस रोग एक्सपर्ट डॉ. विरोत्तम तोमर के अनुसार बच्चों, बुजुर्गों, सांस के मरीजों को इस समय कम से कम बाहर निकलना चाहिए। पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों इतने बारीक कण हैं कि नाक में होकर सांस नलियों के सहारे छाती तक जाते हैं। बच्चों के फेफड़े ग्रोइंग एज में होने के कारण बहुत नाजुक होते हैं उनको ये कण घायल कर देते हैं। इससे बच्चे को एलर्जी, सांस की बीमारी, खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार, टीबी कुछ भी हो सकता है। बच्चों को बाहर कम निकाले और मास्क जरूर पहनाएं।
इन उपायों से करें बचाव
सुबह 10 बजे से पहले बाहर हवा में निकलने से बचने की कोशिश करें। अगर बाहर जा रहे हैं तो मास्क पहने। सांस, टीबी, दमा रोगी अपने साथ इन्हेलर जरूर रखें। ये पॉल्यूशन नाक के सहारे अंदर जाकर आर्टिलरी को भी नुकसान पहुंचाता है। बच्चों की नाक को साफ रखें, हल्का गुनगुना पानी पिलाएं, मास्क जरूर लगाएं। सुबह जल्दी और शाम 7 बजे के बाद सैर करने से बचें।
बच्चों पर इसलिए प्रदूषण का ज्यादा खतरा
मेरठ में यह हुई अब तक कार्रवाई
माह | AQI |
1 नवंबर | 319 |
2 नवंबर | 293 |
3 नवंबर | 296 |
4 नवंबर | 490 |
5 नवंबर | 440 |
6 नवंबर | 427 |
7 नवंबर | 421 |
8 नवंबर | 410 |
9 नवंबर | 425 |
10 नवंबर | 331 |
11 नवंबर | 325 |
12 नवंबर | 404 |
13 नवंबर | 322 |
14 नवंबर | 331 |
15 नवंबर | 304 |
16 नवंबर | 365 |
17 नवंबर | 305 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.