पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमेरठ से भाजपा ने इस बार 2 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा है। कैंट से लगातार चार बार विधायक बने सत्यप्रकाश अग्रवाल को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। वहीं 2017 में सिवालखास से चुनाव जीतने वाले जितेंद्र सतवाई को भी इस बार पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। दोनों ही नेता पार्टी के फैसले से संतुष्ट हैं।
जनता की सेवा करता रहूंगा
मेरठ कैंट सीट से 4 बार के विधायक रहे सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट इस बार कटा है। सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है पार्टी ने मुझे लंबे समय तक सेवा करने का अवसर दिया है। आगे भी पार्टी जो निर्देश करेगी उसके अनुसार पार्टी और जनता की सेवा करता रहूंगा। क्षेत्र की जनता ने हमेशा मेरा सहयोग किया है। 2022 में बीजेपी फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। टिकट नहीं मिला मगर पार्टी की सेवा करता रहूंगा, पार्टी के निर्णय से खुश हूं।
सत्यप्रकाश की जगह अमित अग्रवाल को टिकट
मेरठ कैंट सीट से इस बार भाजपा ने पूर्व विधायक अमित अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा छोड़ भाजपा में आए अमित अग्रवाल लंबे समय से भाजपा की सेवा कर रहे हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार किया हुआ था। हर बार भाजपा से टिकट के दावेदारों की सूची में रहे हैं। लेकिन टिकट न मिलने से नाखुश थे। इस बार पार्टी ने अमित अग्रवाल को टिकट देकर नाराजगी दूर कर दी है।
पार्टी की हर जिम्मेदारीा निभाऊंगा
सिवालखास सीट पर भाजपा के सिटिंग एमएलए जितेंद्र सतवाई की जगह इस बार भाजपा ने मनिंदर पाल सिंह को टिकट दिया है। जितेंद्र सतवाई का कहना है पार्टी के निर्णय से संतुष्ट हूं।मेरा उद्देश्य संगठन की सेवा करना है, संगठन जो जिम्मेदारी देगा उसे निभाता रहूंगा। पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के प्रति समर्पित रहूंगा।
मनिंदर पाल बने चुनावी चेहा
सिवालखास में बीजेपी ने इस बार कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह को टिकट दिया है। मनिंदर पाल सिंह जाट चेहरा होने के अलावा क्षेत्र में खासा प्रभाव रखते हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। बसपा और सपा में रहे हैं। मोदी लहर में मनिंदर पाल ने भाजपा ज्वाइन की थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.