पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदिल्ली- देहरादून हाईवे (NH 58) पर आज यानी गुरुवार आधी रात से टोल दरें बढ़ाई जा रही हैं। नई दर 30 जून की रात 12 बजे से लागू हाेंगी। लॉकडाउन में टोल दर नहीं बढ़ाई गई थी। एक जुलाई से यहां से गुजरने वालों को 5 रुपए से लेकर 80 रुपए तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
NHAI (National Highways Authority of India) मुख्यालय के मुताबिक व्यवसायिक वाहनों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा। अभी तक सबसे कम टोल 95 रुपए लिया जा रहा था। नई दर लागू होने से अधिकतम टोल 620 रुपए तक पहुंच जाएगा।
35 हजार गाड़ियां हर रोज गुजरती हैं
यहां से 30 हजार से 35 हजार वाहनों का हर दिन आना-जाना होता है। वीकेंड में गाड़ियों की संख्या और बढ़ जाती है। करीब 15 हजार वाहन ऐसे हैं, जो सिवाया टोल बचाते हुए इसी हाईवे से अम्हेडा- सिखेड़ा रजवाहे की पटरी से मवाना रोड की तरफ निकलते हैं।
वाहन | पुरानी दर | नई दर |
कार | 95 | 110 |
जीप | 95 | 110 |
वैन | 95 | 110 |
हल्के वाणिज्य वाहन | 165 | 190 |
बस | 335 | 385 |
ट्रक | 335 | 385 |
बड़े वाणिज्य वाहन | 540 | 620 |
4 साल बाद इस टोल पर रेट बढ़े हैं
वेस्टर्न यूपी टोल वे कंपनी के डिप्टी मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया, "टोल रेट बढ़ाने के लिए NHAI ने नई दरों को मंजूरी दी है। 30 जून की रात 12 बजे से सिवाया टोल प्लाजा पर नए रेट लागू कर दिए जाएंगे। लोकल लोगों के लिए ये रेट 4 साल बाद बढ़ाए गए हैं।"
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.