पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mau
  • Member Of State Commission For Women Reached Mau, Heard Complaints 11 Women Told The Problems, 3 Solved Them On The Spot, Said Do Not Be Afraid, Definitely Talk About The Problems

मऊ पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य, सुनीं शिकायतें:11 महिलाओं ने बताई समस्याएं, 3 का मौके पर निस्तारण, कहा- डरें नहीं, समस्याओं पर जरूर बात करें

मऊएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से सुनीं शिकायतें। - Money Bhaskar
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से सुनीं शिकायतें।

मऊ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना गुरुवार को दौरे पर पहुंची। इस मौके पर जागरूकता चौपाल के तहत 11 पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और उसके तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।

जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं।
जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं।

राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना ने बताया कि जिले में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। 11 महिलाएं उनसे भूमि व पारिवारिक विवाद को लेकर मिलीं। इसमें 3 महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो गया।

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है

अर्चना ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना है। महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना हैं। महिलाओं को दिये गये संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के बारे में बताया गया।

जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य।
जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य।

जनसुनवाई के बारे में बताया गया

मिशन शक्ति के नोडल जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बताया कि जिले में महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण कराया जाता है। इसके लिए महीने के पहले और तीसरे बुधवार को जनसुनवाई की जाती है। जनसुनवाई में उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को संबंधित अधिकारी सुनते हैं। पीड़ित महिलाएं टोलफ्री (निःशुल्क) महिला हेल्प लाइन नंबर 1800-180-5220 पर कॉल करके अपनी समस्याएं बता सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना का अधिकारियों ने किया स्वागत।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना का अधिकारियों ने किया स्वागत।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवर मित्रेष सिंह कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, एसडीएम हेमन्त, बाल संरक्षण अधिकारी शिवानंद सिंह, अधिवक्ता सौरभ राय, बाल कल्याण समिति मजिस्ट्रेट/सदस्य कंचन तिवारी सहित अन्य सदस्य इस मौके पर मौजूद होकर महिलाओं की समस्याओं को सुना और चरणबद्ध तरीके से कार्यवाही कर मामलों को निस्तारित किया।

महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।
महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।
खबरें और भी हैं...