पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि मंगलवार को धर्म नगरी वृंदावन से शिवपाल यादव के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि हमारी यात्रा 403 विधानसभाओं में जाकर प्रदेश की सरकार के खिलाफ शंखनाद करेंगी।
7 चरणों में निकलेगी रथ यात्रा
मंगलवार से धर्म नगरी वृंदावन से शुरू हो रही सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा 7 चरणों में होगी। 27 नवम्बर को इस यात्रा का समापन अमेठी में होगा। रथ यात्रा का प्रत्येक चरण 5 से 7 दिन का होगा। प्रत्येक चरण के बाद 4 से 5 दिन का गैप रहेगा। वृंदावन से शुरू होने वाली इस रथ यात्रा के पहले चरण का समापन औरैया में होगा।
101 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि मंगलवार से शुरू होने वाली सामाजिक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत से पहले पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। इस दौरान वहां पर 101 ब्राह्मण शंखनाद की ध्वनि से वातावरण में भक्ति का रस घोलेंगे। आदित्य यादव ने बताया कि शिवपाल यादव सुबह 9 बजे बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। 10 बजे वह जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे । इसके बाद 12 बजे रथयात्रा शुरू होगी।
गठबंधन के सवाल पर बोले राजनीति सम्भावनाओं का क्षेत्र
वृंदावन आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव जो निर्णय लेंगे वह पार्टी को मान्य होगा। राजनीति संभावनाओं का क्षेत्र है। आदित्य यादव ने बताया कि इस रथयात्रा का उद्देश्य कानून व्यवस्था ,रोजगार, किसानों के मुद्दे पर फेल योगी सरकार के खिलाफ जन जागरण करना है।
शेरसिंह राणा की पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक करेगी यात्रा का समर्थन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा का समर्थन राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी करेगी। सोमवार को वृंदावन आए राजप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठाकुर दुष्यंत सिंह ने बताया की मंगलवार से शुरू हो रही सामाजिक परिवर्तन यात्रा का शेरसिंह राणा की पार्टी समर्थन करेगी। राष्ट्रीय संघटन मंत्री ने बताया की इस यात्रा के शुभारम्भ पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेरसिंह राणा स्वागत करेंगे। यह यात्रा जहां जहां जाएगी वहां राजप के कार्यकर्ता इसका समर्थन करेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.