पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभाजपा द्वारा टिकट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा रविवार को पहली बार मथुरा पहुंचे। मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद श्री कांत शर्मा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान और बाँके बिहारी जी के दर्शन किये। मथुरा पहुंचे श्री कांत शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
श्री कृष्ण जन्मस्थान और बाँके बिहारी के किये दर्शन
टिकट मिलने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे श्री कांत शर्मा सबसे पहले श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किये। इसके बाद वह वृंदावन के बाँके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां बाँके बिहारी जी के दर्शन कर जीत की कामना की। दर्शन करने के बाद मन्दिर के सेवायत विजय गोस्वामी ने उनको भगवान का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया।
कराए गए विकास कार्यों के आधार पर मांगेंगे वोट
दर्शन करने के बाद श्री कांत शर्मा ने बताया कि सरकार बनने के बाद बृज का चहुंमुखी विकास हुआ पहले बृज में काम कराना तो दूर नाम लेना पसंद नहीं करते थे। 2014 में केंद्र में सरकार बनी लेकिन यहां काम करने में अड़चन आई। लेकिन जब 2017 में सरकार बनी तो विकास कार्य तेजी से हुए। जनता विकास कार्यों को देखकर वोट देगी। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको 2017 में जनता नकार चुकी है वह क्या कह रहे यह लोकतंत्र है। कांग्रेस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय संस्कृति को दूषित किया। राम के ऊपर सवाल खड़े किए राम को काल्पनिक बताया अभी भी धार्मिक स्थलों पर टीका टिप्पणी करते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.