पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविधानसभा गोवर्धन से भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह रविवार को चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत शुभारंभ करते ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले मे घिर गये है। बगैर अनुमति के कस्वा गोवर्धन मे समर्थकों की भीड़ एकत्र कर चुनावी प्रचार करने पर उनके विरूद्ध थाना गोवर्धन मे आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
बता दें कि गोवर्धन विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह के अपने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक कर शुरू करने की सूचना पर सैकडो भाजपा कार्यकर्ता सुवह 10 बजे ही गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर एकत्रित हो गये। दोपहर 12 बजे ठा. मेघश्याम दानघाटी मंदिर पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओ ने उनको घेर कर स्वागत शुरू कर दिया। भाजपा लिखी भगवा टोपी पहने सैकडो कार्यकर्ताओ व समर्थको को ठा. मेघश्याम सिंह ने मंदिर के सामने आरति स्थल पर खडे होकर हाथ मे माइक लेकर संबोधित किया। इस दौरान जमकर नारे भी लगे। अपने अभियान की शुरूआत से ही वह आचार सहिंता के नियम कायदे भूल गये तथा समर्थको सहित गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होने अपने पैतृक गांव जानू पहुचकर भी ग्रामीणो की भीड को एकत्र कर संबोधित किया तो भीड के साथ गांव मे भ्रमण भी कर डाला।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.