पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैनपुरी में महिला की हत्या:सड़क किनारे झाड़ियों में मिला सिर कुचला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांकेतिक फोटो - Money Bhaskar
सांकेतिक फोटो

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक महिला का सिर कुचला शव सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। आस-पास के लोगों से महिला की शिनाख्त भी कराई गई। लेकिन महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है। जिसकी शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को खबर लिखने तक उस महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के एटा मार्ग पर नगला हार के पास सोमवार दोपहर सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था। उसका सिर और चेहरा बुरी तरह से कुचले हुए थे। पुलिस ने संभावना जताई थी कि किसी भारी चीज से महिला का सिर कुचलकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी तो पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया दिया था।

पहचान होने का इंतजार कर रहा प्रशासन

बताते चलें कि मैनपुरी एटा मार्ग पर नगला हार के कुछ ग्रामीण सोमवार की दोपहर खेत की ओर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला की हत्या किसी भारी चीज से सिर कुचलकर की गई थी। चेहरा कुचला होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी।

महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला पीले रंग की साड़ी, बादामी कलर का कार्डिगन जीन्स पहना हुआ था। जिस पर लाल और काली डिजाइन बनी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और करके शव किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है। महिला का शव एटा मार्ग पर मिला है। ऐसे में पुलिस ने मैनपुरी के साथ ही एटा जनपद के थानों में भी सूचना भेजी है। महिला की फोटो भी संबंधित थानों को दी गई है। फिलहाल पुलिस महिला के शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।