पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। जहां वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वह भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया।
रामगोपाल यादव ने कहा जब कानून व्यवस्था तोड़ने का काम खुद मुख्यमंत्री कर रहे हों तो कानून व्यवस्था कैसे बचेगी। गैर कानूनी काम मुख्यमंत्री स्वयं करें तो कानून व्यवस्था क्या बन सकती है। तब तो अधिकारी भी मनमाने तरीके से काम करेंगे। कानून के तहत कोई काम नहीं हो रहा। बस मनमानी हो रही है। लोगों के साथ ज्यादतियां हो रही है। लोगों को अनावश्यक तरीके से जेल डाला जा रहा है। झूठे मुकदमे कायम किये जा रहे हैं और मकान तोड़े जा रहे हैं। कानून व्यवस्था का उल्लंघन सरकार कर रही हो तो कानून व्यवस्था कहां से सही होगी।
नूपुर शर्मा ने दिया मूर्खता पूर्ण बयान
नूपुर शर्मा के बयान को रामगोपाल यादव ने मूर्खता पूर्ण बताया। कहा कि बीजेपी की विभाजनकारी नीति है। क्या यह उचित था कि बीजेपी की महिला प्रवक्ता इतना मूर्खतापूर्ण बयान दें। जब बयान दिया है तो उसका दुष्परिणाम भी होगा। सरकार को चाहिए था नूपुर शर्मा पर कार्रवाई करें। सस्पेंड भी तब किया जब हमारे देश के राजदूतों को बुला कर चेतावनी दी गयी। जब हमारे देश से सारे देश खिलाफ हो जाएंगे तो क्या स्थिति होगी। देश की इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में हम कहां ठहरेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.