पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं को विधानसभा चुनाव में वरीयता देने की बात कही थी, जिस पर वह अमल करती हुई भी दिखाई दे रहीं हैं। गुरुवार को जारी सूची में मैनपुरीं की चार विधानसभा सीटो में से दो पर महिलाओं को टिकट दिया है।
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनीं सदर सीट की प्रत्याशी
कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली सूची में महिलाओं को वरीयता देते हुए मैनपुरी की कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष को सदर सीट से उम्मीदवार बनाया दिया है। आज गुरुवार को कांग्रेस ने लिस्ट जारी की है जिसमें मैनपुरीं की चार में से दो सीटों पर महिला प्रत्याशी घोषित किए हैं। मैनपुरी सदर सीट पर विनीता शाक्य और करहल की विधानसभा सीट पर ज्ञानवती यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। विनीता शाक्य वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष हैं। जिन्हें टिकट देकर प्रत्याशी बनाया।
राजू यादव हैं सदर विधायक
मैनपुरी सदर सीट पर 2002 से 2007 के बीच का कार्यकाल छोड़ दें तो 1996 से समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है। वहीं किसी भी कैंडिडेट की नैय्या पार लगाने के लिए जातीय समीकरण भी सपा के फेवर वाले हैं। इस सीट पर अकेले यादव-मुस्लिम मिलाकर 26-27 फीसदी के करीब हैं। यहां से मौजूदा समय में राजू यादव विधायक हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.