पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमैनपुरी में भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर जिन प्रत्यशियों के नामों की लिस्ट जारी की है। उनमें एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, एक पूर्व चेयरमैन और दो मंत्रियों के नाम शामिल है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने अपने चारों सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की एक लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के प्रत्याशियों की जारी लिस्ट में जिन नामों को दिया है। उन पर आखिरी मोहर लगना बाकी है।
मैनपुरी की भोगांव सीट से रामनरेश अग्निहोत्री का नाम दिया है। मौजूदा वक्त में रामनरेश अग्निहोत्री उसी सीट से भाजपा के सिटिंग विधायक हैं और उत्तर प्रदेश कैबिनेट में आबकारी मंत्री का पदभार ग्रहण किए हुए हैं। मैनपुरी की सदर सीट से भाजपा ने जयवीर सिंह को अपना रहनुमा बनाया है। जयवीर सिंह की गिनती फिरोजाबाद के कद्दावर नेताओं में की जाती है। जयवीर सिंह बसपा सरकार में मंत्री रहे है और अब बीजेपी के साथ हैं। जयवीर सिंह की पुत्रवधू हर्षिता सिंह हाल ही में फिरोजाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं। किशनी सीट से भाजपा ने प्रियरंजन आशु दिवाकर पर दांव लगाया है। आशु दिवाकर भाजपा के ही टिकट पर 2007 में भी इसी सीट से जोर आजमाइश कर चुके है। हांलाकि उस वक्त सफलता हाथ नहीं लगी थी।
आशु दिवाकर समाजवादी में रहकर जिला पंचायत अध्य्क्ष चुने गए थे। इस बार उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव न लड़ भाजपा का दामन थाम लिया और अब वे फिर से किशनी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। करहेल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी संजीव यादव को बनाया है। संजीव यादव करहेल विधानसभा क्षेत्र से चेयरमैन प्रतिनिधि है और उन्होंने 2016 में सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इस बार उन्हें पूरी उम्मीद थी कि भाजपा उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। भाजपा के प्रत्याशियों की जारी लिस्ट में जिन नामों को दिया है। उन पर आखिरी मोहर लगना बाकी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.