पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहोबा में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 27 नवंबर को प्रतिज्ञा रैली कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। जिसके जरिए अपनी प्रतिज्ञा को जनता तक पहुंचाएंगी। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी जुटे हुए हैं। अल्पसंख्यक कांग्रेस ने भी मुसलमानों को इकट्ठा कर प्रियंका की रैली सफल बनाने को लेकर बैठक की है। कांग्रेसियों का दावा है कि प्रियंका की रैली में प्रधानमंत्री की जनसभा से भी अधिक भीड़ जुटेगी। जिसको लेकर उनके समर्थकों में उत्साह है। और उन्हें उम्मीद है कि इस रैली के बाद कांग्रेस को बड़ा सियासी फायदा बुंदेलखंड में मिलेगा।
प्रियंका गांधी के साथ आएंगे छत्तिसगढ़ के सीएम
जिले में 27 नवम्बर को प्रियंका गांधी महोबा के छत्रसाल स्टेडियम मैदान में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करने आ रही है। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी महोबा आ रहे हैं। कांग्रेस के राष्टीय सचिव व छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी का दावा है कि इस रैली में प्रधानमंत्री की रैली से अधिक भीड़ आएगी। लोग अपना समय और अपने खर्चे से महोबा पहुंचेंगे। बुंदेलखंड के तमाम जिलों से भीड़ आने की उम्मीद है।
मैदान में तैयार किया रहा बड़ा स्टेज
प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए जहां प्रदेश के कई बड़े नेता महोबा में डेरा जमा चुके हैं। तो वहीं अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा भी घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में इकट्ठा होने की अपील की जा रही है। शहर के समादनगर में अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष इसरार पठान ने एक बैठक की है। जिसमें मुसलमानों से अपील की कि सभी बड़ी तादाद में प्रियंका गांधी को सुनने पहुंचे। क्योंकि प्रियंका गांधी हमेशा ही अल्पसंख्यकों के हित में खड़ी रहती हैं और हमेशा मुखर होकर अपना बयान देती हैं। प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था भी बेहतर की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस महकमा भी मुस्तैदी दिखा रहा है। एक बड़ा मंच सहित पूरे मैदान में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.