पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहोबा में रोडवेज बस स्टैंड के अंदर मानव भ्रूण मिला है। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। कुलपहाड़ नगर के रोडवेज बस स्टैंड के शौचालय के बगल में मानव भ्रूण पड़ा था। सोमवार सुबह जब सफाई कर्मी पहुंचा तो उसे मानव भ्रूण देखा। उसने नगर पंचायत कार्यालय में मामले की सूचना दी। मानव भ्रूण पांच-छह महीने का बताया जा रहा है।
मानव भ्रूण पूरी तरह से सूखा हुआ है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहै कि ये दो से तीन पहले यहां पर फेंका गया है। मानव भ्रूण को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होती रही। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद मानव भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.