पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश के महोबा में पहली पत्नी होने के बावजूद भी पति ने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह ससुराल पहुंची। आरोप है कि ससुराल में पहली पत्नी के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना है। पहली पत्नी ने पति, ससुरालीजन और दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा लिखे जाने की मांग की है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जुखा गांव का है। बताया जाता है कि जालौन के चतेरा गांव की कल्पना का विवाह महोबा शहर के जुखा इलाके में रहने वाले आदेश से वर्ष 2011 में हुआ था। आरोप है कि आदेश शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी कल्पना के साथ मारपीट करता था।उसके 6 वर्ष का एक पुत्र रवि भी है। मगर पति की मारपीट की करतूत कम होने का नाम नहीं ले रही थी। हद तो तब हो गई जब वर्ष 2018 में शराबी पति आदेश अपनी कल्पना को मारपीट कर उसके मायके छोड़ आया। इसके बाद उनके विवाद का मुकदमा न्यायालय में चलने लगा।
पीड़ित कल्पना सब कुछ ठीक होने की राह देख रही थी। जीविका चलाने के लिए वह ईट भट्टा में मजदूरी कर बच्चे की परवरिश में जुटी थी। मगर उसे क्या पता था कि उसका पति उसकी सौतन घर ले आएगा।
पहली पत्नी होने के बावजूद भी आदेश ने 11 मई को दूसरा विवाह कर लिया। इसकी जानकारी जब पहली पत्नी कल्पना को लगी तो उसके होश उड़ गए और वह न्याय की गुहार लगाने अपनी ससुराल जुखा पहुंच गई। कल्पना ने बताया कि पति और ससुरालियों सहित सौतन ने मिलकर उसे बेरहमी से मारा पीटा। दो से ढाई घंटे तक हाईवोल्टेज हंगामा चलता रहा। घर से बाहर घसीटना शुरू कर दिया।
दोनों पक्षों में हुई कहासुनी
पीड़िता ससुराल में ही रहने की जिद पर अड़ी रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पहली पत्नी कल्पना ने न्याय की गुहार लगाई और लिखित शिकायत देते हुए अपने पति,ससुरालियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पहली पत्नी होने के बावजूद भी दूसरी शादी करने की आरोप को लेकर भी शिकायत की गई है। वहीं पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है तो पहली पत्नी कल्पना की तहरीर पर कार्यवाही की बात कही जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.