पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने बीते 5 नवंबर को जॉइनिंग कमेटी बनाई। कमेटी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को सदस्य बनाया गया। कमेटी को दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल कराना हैं। इस क्रम में आज प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस नेता व सपा-बसपा में तीन बार के पूर्व मंत्री रहे जय नारायण तिवारी और सपा के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
स्वतंत्र देव-विपक्ष कर रहा वंशवाद की राजनीति
इस मौके पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जयनारायण तिवारी, विजय मिश्रा, मनोज दिवाकर, अशोक कुमार सिंह और राम शिरोमणि शुक्ला समेत सभी का स्वागत है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश और राज्य का दुर्भाग्य है कि नेता राजनीति करते-करते वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने लगे।
आज से 3 दिन तक चलेगा जॉइनिंग का सिलसिला
भारतीय जनता पार्टी में 28, 29, 30 नवम्बर तक दूसरे दिलों की जॉइनिंग का सिलसिला चलेगा। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में सपा बसपा कांग्रेस के पूर्व विधायक पूर्व जिला पंचायत सदस्य व स्थानीय निकाय के एमएलसी होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग प्रत्येक दिन भाजपा में शामिल होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.