पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। यूपी प्रभारी ने यह खत पीएम मोदी के तीनों नए कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद लिखा है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने लखीमपुर हिंसा केस में कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने कहा कि मंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों को कुचला है। यह क्रूरता पूरे देश ने देखी है। ऐसे मंत्री को हटाया जाना चाहिए। आपका ऐसे मंत्री के साथ मंच साझा करना लखीमपुर नरसंहार के कातिलों को संरक्षण देता है।
मोदी को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा कि अगर किसानों को लेकर आपकी नीयत साफ है, तो अमित शाह और योगी आदित्यनाथ मंत्री अजय मिश्रा के साथ मंच साझा न करें। यह पीड़ित किसानों के परिवारों का अपमान है। उन्हें न्याय तभी मिलेगा, जब आरोपियों को बचाया नहीं जाएगा, इसलिए सबसे पहले मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करें।
प्रियंका की चिट्ठी में किए गए 5 बड़े सवाल
लखीमपुर में 3 अक्टूबर को क्या हुआ था?
लखीमपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल की सीमा से सटे तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे किसान भारी मात्रा में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक से तीन गाड़ियां (थार जीप, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो) किसानों को रौंदते चली गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस हिंसा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 किसान, एक स्थानीय पत्रकार, दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।
यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई। घटना के बाद उप मुख्यमंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया था। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचला। इस मामले में मंत्री का बेटा आशीष जेल में है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.