पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश ने अपने हाथों में अन्न लेकर संकल्प लिया। कहा, 'किसानों को धन्यवाद, जिनके संघर्ष के आगे आखिरकार केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। जो लोग किसानों को आतंकी कहते थे, मवाली कहते थे, आज वे कह रहे हैं कि किसानों के हित में कानून वापस लिए। हम संकल्प लेते हैं, जिन्होंने किसानों पर अत्याचार किया है उन्हें हराएंगे, हटाएंगे।'
अखिलेश ने कहा, 'किसानों का भुगतान 15 दिन में किया जाएगा। हमारा आग्रह है किसानों से कि वे इस आंदोलन को आगे बढ़ाएं।'
चंद्रशेखर के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 'जिस तरह उन्होंने दो सीटें मांगी थी, मैंने स्वीकार कर लिया। उसके बाद पता नहीं कहां संगठन में किससे बात हुई, किनसे बात हुई, दिल्ली में बात हुई, कहां बात हुई। उसके बाद उन्होंने कहा कि हम दो सीट पर लड़ नहीं सकते। हमारे संगठन में आपस में सहमति नहीं है। इसमें समाजवादी पार्टी का क्या दोष।' उन्हें 2 सीटें ऑफर की थी। यदि वे भाई बनकर मदद करना चाहते हैं तो करें। पुराना इतिहास उठाकर देखें। भीमराव आंबेडकरजी के साथ राममनोहर लोहियाजी मिलकर काम करना चाहते थे। कांशीराम जी को पहली बार बार सदन में हमारे गृह जनपद इटावा से भेजा गया था। मुलायम सिंह जी ने मदद की थी।
सपा का घोषणा पत्र भाजपा के बाद आएगा
अखिलेश ने कहा कि हमारा मेनिफेस्टो भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आएगा। पहले भाजपा बताएगी कि उन्होंने कितनी स्मार्ट सिटी बनाई है। समाजवादी पार्टी उनसे बेहतर काम कराएगी। केंद्र से मदद लेकर हम उससे बेहतर काम करवाएंगे।
भाजपा ने मां गंगा से झूठ बोला। गोमती रिवर फ्रंट का जो काम चल रहा था, उसे रूकवाया। ये आइना है, जो सरकारें नदियों की सफाई करना चाहती है उनके लिए। हिंडन, यमुना, काली नदी बर्बाद हो गई। बीजेपी-कांग्रेस का हिसाब किताब देखिए कि उन्होंने कितने पैसे नदियों पर उड़ाए।
अपडेट्स
कोविड प्रोटोकॉल पर BJP को घेरा
अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा के लोग कोविड प्रोटोकाॅल का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर लिखा, 'अमरोहा में भाजपा विधायक रैली निकाल रहे हैं और सपा के कार्यक्रम-कार्यालय पर पाबंदी लगाई जा रही है। निर्वाचन न्याय को सुनिश्चित करना आयोग का परम धर्म है।'
इस दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में पहुंचे मीडियाकर्मियों को सपा मुख्यालय में वह वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें अमरोहा में विधायक की रैली में कोविड प्रोटोकाॅल का खुला उल्लंघन किया जा रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.