पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी सरकार ने शनिवार देर शाम 11 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें लखनऊ कमिश्नर रंजन कुमार और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वीसी अक्षय त्रिपाठी को हटा दिया गया है। लखनऊ के नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी का भी तबादला किया गया है। उनको आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मुख्य अभियंता के विवाद में आया था कमिश्नर-उपाध्यक्ष का नाम
LDA के चीफ इंजीनियर इंदु शेखर सिंह को हटाने के मामले ने खूब तूल पकड़ा। उनको रिटायरमेंट के 7 दिन पहले हटा दिया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पूरे मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद LDA के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी और लखनऊ के कमिश्नर, LDA चेयरमैन रंजन कुमार को हटा दिया गया।
नगर आयुक्त का भी आगरा तबादला
वहीं, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी और LDA की जिम्मेदारी संभाल रहे अक्षय त्रिपाठी काफी लंबे अरसे से अपने पद पर बने थे। इतना ही नहीं, दोनों अफसरों पर विभागीय और आम लोगों की समस्याओं को हल करने में हीलाहवाली के आरोप लग रहे थे। लिहाजा, लखनऊ में तैनात इन आईएएस अफसरों का भी शनिवार को ट्रांसफर कर दिया गया।
देखें आईएएस ट्रांसफर की लिस्ट..
IAS अफसर | नई तैनाती |
अजय कुमार द्विवेदी | उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण |
राजेंदर पेंसिया | विशेष सचिव, नगर विकास |
इंद्रजीत सिंह | नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम |
संजय कुमार मीणा | मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर |
अक्षय त्रिपाठी | विशेष सचिव, आईटी विभाग |
डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी | उपाध्यक्ष, LDA |
डॉ. रोशन जैकब | लखनऊ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार |
रंजन कुमार | सचिव, नगर विकास विभाग |
गिरिजेश कुमार त्यागी | विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग |
कुलदीप मीणा | मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर |
वंदना त्रिपाठी | विशेष कार्याधिकारी, नोएडा |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.