पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंललितपुर जिले के थाना बार अंतर्गत ग्राम गेदोंरा में पूर्व महिला प्रधान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।
तबेले में फंदे से लटका मिला शव
बता दें कि, थाना बार के ग्राम गैदोंरा निवासी पार्वती कुशवाहा का शव बुधवार की दोपहर खेत पर स्थित जानवर बांधने वाले तबेले में रस्सी से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना मायकेवालों व पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला ने एक दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पति की हो चुकी है मौत
मृतका के मायकेपक्ष के रमेश कुशवाहा ने बताया कि, पार्वती के पति हरी प्रसाद की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी और पार्वती की कोई संतान न होने के कारण अकेली रहती थी। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसका कारण नहीं पता है। भतीजे ने बताया कि, पार्वती वर्ष 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रही है।
थानाध्यक्ष अवध नारायण पाण्डेय ने बताया कि, ग्राम गैदोंरा की पूर्व महिला प्रधान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.