पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंललितपुर के महरौनी कस्बा के मास्टर कॉलोनी में एक मानसिक अस्वस्थ युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सदमा उसकी मां सहन नहीं कर सकी और उसने दो मंजिल छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मानसिक अस्वस्थ था युवक
मामला महरौनी कस्बा के मास्टर कॉलोनी का हैं। जहां पर कुंआ घोसी निवासी अनुदेशक प्रमोद सोनी अपनी मां के साथ अपने घर में रहता था। लेकिन वह लगभग दो माह से अस्वस्थ चल रहा था। युवक ने सुबह लगभग 4 बजे घर में कुंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सदमा में मां ने छत से छलांग लगाकर दी जान
घर में मां बेटे अकेले थे। सुबह जब युवक की मां सुशीला ने अपने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो वह खबरा गई,और मदद के लिए चीख-पुखार करने लगी। उसके बाद मृतक की मां ने सदमे आकर दो मंजिल छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बड़ा भाई सर्पदोष की पूजा कराने गया हैं नागपुर
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो माह से मानसिक रूप अस्वस्थ चल रहा था। किसी ने सर्पदोष बताया था। जिसकी पूजा कराने बड़ा भाई दयाशंकर सोनी अपनी पत्नी व मृतक के 12 वर्षीय पुत्र के साथ नागपुर गया हुआ हैं। अस्वस्थ होनी की वजह से मृतक काफी उग्र हो गया था। इसलिए उसकी पत्नी कुआं घोसी वाले घर में रह रही थी।
मृतक युवक ने किया था दूसरा विवाह
मृतक की पहली पत्नी की कोरोना से पिछले वर्ष मौत हो गई थी। उसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। मृतक का पहले विवाह से 12 वर्ष का बेटा हैं। वहीं दूसरी पत्नी का 5 वर्ष का बेटा है, जो उसकी पहली शादी से था। मृतक कुआं घोसी का मूल निवासी हैं। एक साथ एक ही परिवार में दो लोगों की मौत हो जाने से गांव में काफी मातम का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने सुबह से ही बहुत मदद की क्योंकि दोनों मृतक घर में अकेले थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.