पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लखीमपुर...विवाहित महिला और युवक का शव खेत में मिला:दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग, पेड़ से लटके हुए थे शव

लखीमपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शव मिलने के बाद रोते परिजन। - Money Bhaskar
शव मिलने के बाद रोते परिजन।

लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना इलाके के गांव चौगुर्जी के पास एक गन्ने के खेत में दो शव मिले हैं। एक दलित विवाहिता और युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।

महिला के हैं दो बच्चे

दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। महिला जो कि विवाहित है, उसकी पहचान सरोजनी देवी (35 साल) पत्नी भगवान दीन के रूप में हुई है। वहीं युवक अविवाहित है। उसकी पहचान रोशन लाला (25 साल) पुत्र मुरली के रूप में हुई है। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के चलते दोनों ने अपनी जान दे दी।

खबरें और भी हैं...