पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में हथियारों के साथ ग्राम प्रधान ने फोटो खिंचवाई थी। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं थीं। मामले में 5 दिन पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि प्रधान ने हथियारों के साथ फोटो खिंचवाई थी, वह भी एक हथियार नहीं बल्कि 5 हथियारों के साथ फोटो खिंचवाई थीं। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए थे। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। हालांकि पांचों हथियार लाइसेंसी हैं।
पुलिस ने फोटो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। फोटो वायरल करने वाले ग्राम प्रधान नीरज सिंह निवासी बिजौली सहसपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिजौली सहसपुर का ग्राम प्रधान भी है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नीरज सिंह पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।क्षेत्र में कई बार अवैध असलहा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो चुकी है। फिलहाल मोहम्मदी पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.