पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंथाना ईसानगर क्षेत्र के रायपुर में कल 24 वर्षीय विवाहिता की हत्या मामले में हत्यारे पति व सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया था। मृतका के पिता ने दोनों पर हत्या का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आज पुलिस को सफलता मिली है।
कमरे से लटकता मिला था शव
मामला थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव रायपुर का है। हरिशंकर उर्फ छोटू यादव की शादी एक साल पहले पूजा (24) से हुई थी। बता दें कि रविवार को पूजा का शव कमरे से लटकता हुआ मिला था। मामले में पूजा के पिता सुरेश कुमार ने पति व सास केशरानी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। बताया कि उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार बेटी की शादी में दान दहेज दिया था।
शादी के बाद से ही ससुरालीजन उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। ससुरालीजन दहेज के नाम पर अतिरिक्त एक भैंस व बाइक की डिमांड कर रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देते थे।
यह भी पढ़ें - धौरहरा में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव:परिजन ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा
पिता ने थाने में दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज कराया था। एसएचओ अरविंद कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से आरोपियों की खोज शुरू कर दी थी। सोमवार को आरोपी पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक देशराज सिंह, सिपाही अमन यादव व महिला सिपाही प्रियंका भाटी मौजूद थीं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.