पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधौरहरा में कुछ दिन पहले ही एक तेंदुआ ईसानगर क्षेत्र में दिखाई दिया था। जिसके बाद लोग डरे सहमे थे। उसके कुछ ही दिन बाद खेत में एक व्यक्ति का क्षत--विक्षत शव मिला था। लेकिन वन विभाग ने तेंदुए के कोई निशान न मिलने की बात कहकर घटना को नजर अंदाज कर दिया था। अब शुक्रवार को फिर क्षेत्र में शावक के साथ तेंदुआ देखा गया। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बढ़िया नाले के पास चहलकदमी करते दिखा
धौरहरा वन रेंज में एक बार फिर तेंदुए की चहलकदमी बढ़ चुकी है। प्रत्यक्षदर्शी धौरहरा निवासी इजहार खान के मुताबिक उनका फार्म लहबड़ी गांव के करीब बुढिया नाले के पास है। फार्म पर ही भैंस आदि जानवर रहते हैं। शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने ही खेतों में एक शावक के साथ तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
दो दिन से लापता व्यक्ति का मिला था शव
कुछ दिन पहले ही रामनगर लहबड़ी गांव निवासी कधई (42) का अधखाया शव गन्ने के खेत में मिला था। कंधई दो दिन से लापता थे। ग्रामीणों के मुताबिक कधई का तेंदुए ने शिकार किया था। लहबड़ी गाँव निवासी इजहार खान, साबिर और टापरपुरवा गांव निवासी लाड़ी का कहना है कि इस क्षेत्र में तेंदुआ अक्सर दिखाई पड़ता है। लेकिन वन विभाग बेखबर बना हुआ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.