पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर माफी में शुक्रवार की देर रात एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को भी पुलिस सुरक्षा में लेकर इलाज कराया जा रहा।
बच्चों को अलग कमरे में सुला देता था आरोपी
शुक्रवार की देर रात नशे में धुत मुनीब साहनी घर पहुंचा। उसने एक कमरे में अपने बच्चों को सुला दिया। दूसरे कमरे में अपनी पत्नी के साथ सोने चला गया। कुछ देर बाद पत्नी शकुंतला के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन शुरू हो गई। उसके बाद मुनीब ने घर में रखा चाकू उठाया और शकुंतला पर हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद शकुंतला देवी चीखने चिल्लाने लगी और घायलावस्था में जमीन पर गिर पड़ी।
शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे
शोर सुनकर दूसरे कमरे में सोए बच्चे और आस पास के लोग जग गए। लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर देखा की शकुंतला मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है। मुनीब भी घायल अवस्था में नीचे गिरा हुआ था, लेकिन शकुंतला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
दोनों के हैं चार बच्चे
ग्रामीणों ने बताया कि मुनीब के चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है, लेकिन अभी अंजीरा(16 साल) अविवाहित है। दो लड़कों में बड़ा लड़का सूरज(10 साल) और छोटा (6 साल) है। मुनीब साहनी अक्सर नशे में धुत रहता था। आए दिन वो पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। जिसके कारण घर में विवाद होता रहता था।
मुनीब को पुलिस ने इलाज के लिए कप्तानगंज और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.