पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम होलिया-परतावल में शुक्रवार की देर रात एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पिता ने युवती की मौत का कारण खराब तबियत बताया है। वहीं मृतिका की छोटी बहन ने बताया कि पिता ने बहन को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी बहन की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
पिता ने की थी दो शादी
अहिरौली थाना के ग्राम परतावल निवासी रमोद प्रजापति की दो शादी हुई हैं। जिसमे पहली पत्नी से उसकी 20 साल की बेटी रोली और 12 साल की निधि है। लोगों ने बताया कि सात वर्ष पहले रोली की मां की भी अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद रमोद ने दूसरी शादी विंध्यवासिनी से की। जिससे एक लड़का और लड़का हुए। रमोद अपनी खेती को पहले ही बेच चुका है। दूसरी पत्नी से भी उसका विवाद होता रहता है।
कई दिनों से थी बीमार
पिता रमोद ने बताया की रोली कई दिनों से बीमार थी। पिपराइच की महिला डॉक्टर कामना सिंह के यहां से उसकी दवा चल रही थी। शुक्रवार की रात रोली की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। रोली की छोटी बहन निधि ने बताया कि दीदी की तबियत दिन में ही खराब हुई थी। मैं उसके साथ में थी। पापा ने दीदी को सुई लगाई थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
सात पहले पहली पत्नी की हुई थी मौत
सात साल पहले पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। किसी ने रोली की मौत की सूचना पुलिस को दी। सुचना मिलने पर अहिरौली थानाध्यक्ष विवेकानंद यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। SHO ने बताया कि पिता ने बेटी की मौत को बीमारी से होना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.