पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुशीनगर के कप्तानगंज नगर स्थित जेपी इण्टरमीडिएट कालेज में बाल विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कुल 141 बाल वैज्ञानिकों ने अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक कल के महान वैज्ञानिक साबित होंगे। पर्यावरणविद् डाॅ. धन्नजय मणि त्रिपाठी ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना किया और उनके प्रोजेक्ट में और अधिक सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान की जिला समन्वयक शकुन्तला त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी सिखाने की कार्यशाला है जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थी एक दूसरे सीख कर आगे बढ़ने की प्रयास करते हैं। अतिथियों ने प्रतिभाग करने वाले बाल वैज्ञानिकों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वाटर हार्वेस्टिंग पर माॅडल प्रस्तुत किया
बाल विज्ञान कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के विद्यार्थी आदित्य कुमार सिंह द्वारा बनाया गया स्मार्ट चश्मा जो ड्राइवर को नींद आने पर उन्हें सचेत करने वाला था वह आकर्षण का विशेष केन्द्र था।कक्षा 6 की विद्यार्थी शंभवी द्वारा ईकोसिस्टम पर आधारित माडल प्रशंसा योग्य था। अमर सिंह और ज्ञानेन्द्र सिंह ने वाटर हार्वेस्टिंग पर आधारित माडल प्रस्तुत किया।
प्रतिभा और मेधा का परिचय दिया
इसके अलावा सौरभ पाण्डेय, पंकज सिंह, शमीर कुरैशी, सुमित मिश्रा, सुधांशु शुक्ला, शिवम गौतम, सचिन यादव, दीपू गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनय पाल, वैभव चौधरी, रागिनी रौनियार, सपना तिवारी, खुशी यादव, सुप्रिया रौनियार, सलोनी सिंह, अंजलि सिंह सहित कुल 141 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा और मेधा का सराहनीय परिचय दिया।
मेडल पहनाकर किया सम्मानित
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। कक्षा 11वीं के जीव विज्ञान की छात्राओं ने विशाल रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मेधावी वैज्ञानिकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, विश्वंभर प्रसाद, एडवोकेट जयराज सिंह, उदयभान सिंह, डा चन्दन कुमार गौड, रामदरश शर्मा, प्रेम नारायण पाण्डेय,सलमा, सगीर अहमद, सुनील गोंड, रोहित जयसवाल, गणित रत्न से सम्मानित अनुप सिंह, हरेन्द्र गौड, अफरोज आलम, प्रसाद गन्ता, पीएन कुशवाहा, रंजीत शर्मा, विन्देश्वरी मल्ल, गिरिजेश कुमार,विनोद यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.