पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकौशांबी जिले में मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला अस्पताल मे मंगलवार को विवाहिता को बेहद नाजुक हालत में भर्ती कराया गया है। महिला ने फांसी लगा कर जान देने की कोशिश की थी। उसके गले मे फंदे के निशान पड़े है। घायल को उसके परिजन फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र से लेकर अस्पताल पहुंचे है। बताया जा रहा है महिला पति के अपने मां बाप से मिलने जाने से बेहद नाराज़ थी। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। डाक्टरों ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है। महिला की हालत नाजुक होने के चलते अगले 2 घंटे बेहद अहम है। डाक्टर ने पुलिस को इस संबंध मे सूचना भेजी है।
मजदूरी करता है महिला का पति
फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के खंडवा गाव का रहने वाला शिव पूजन गोस्वामी मेहनत मजदूरी करता है। उसकी शादी 5 साल पहले पड़ोसी गाव के रीता गोस्वामी से हुई थी। रीता अपने शिव पूजन के साथ ससुराल से अलग आइमापुर रहा करती थी। मंगलवार की सुबह रीता ने अपने घर के कमरे मे बिजली के तार से फाँसी लगा लिया। पड़ोस मे रहने वाले देवरानी पूनम ने रीता को फंदे पर लटकते देखा। शोर मचा कर लोगो को एकत्रित कर उसे नीचे उतार लिया गया। नाजुक हालत मे परिजन उसे लेकर मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुचे।
पति को मां-बाप से मिलने के लिए मना करती है पत्नी
देवरानी पूनम ने बताया, पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर सुबह 9 बजे अनबन हुई थी। रीता अपने पति को खंडवा जाने से रोक रही थी। खंडवा में युवक के माता-पिता रहते हैं। पत्नी अक्सर युवक को मां-बाप से मिलने जाने के लिए मना करती है। विवाद होने के बावजूद युवक अपने मा-बाप से मिलने चला गया। इसी से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
शादी को हो गए पांच साल
पति शिव पूजन ने बताया, रीता और उनकी शादी को 5 साल हो चुके है। इसके बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं है। जिससे रीता बेहद परेशान रहा करती थी। इसी के चलते आज उसने आत्मघाती कदम उठा लिया है। अस्पताल के डा. वैभव केसरवानी ने बताया, महिला को बेहद नाजुक हालत मे अस्पताल लाया गया है। उनके गले मे तार से निशान मिले है। इलाज किया जा रहा है। मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.