पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के प्रभारी इंस्पेक्टर ने घायल व्यक्ति का मोबाइल फोन से बयान दर्ज करने का वीडियो सोशल मीडिया में रविवार को वायरल हो रहा है। दरअसल, चकपिन्हा गांव में शनिवार की देर रात चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पति और इनायतुल्लाह के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। जिसमे खलील बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर खलील अहमद का बयान दर्ज करने नहीं पहुंच सके तो सिपाही ने घायल को मोबाइल से बात करा कर उसका बयान दर्ज कराया। हालांकि घायल खलील की मौत प्रयागराज स्थित अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।
सराय अकिल कोतवाली के चक पिन्हा निवासी इनायतुल्लाह की प्रधान पति महफूज आलम से चुनावी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता है। इनायतुल्लाह ने सराय अकिल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह प्रधान पति महफूज आलम से इनायतुल्लाह का विवाद हुआ। इसी बात को लेकर गांव में सुबह से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। रात करीब 11 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षों से कई राउंड गोलियां चली। गोली लगने से मिनहाजपुर निवासी खलील अहमद जख्मी हो गया। गंभीर रूप से घायल खलील को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां घायल की बिगड़ती हालत को देखते हुए इंस्पेक्टर सराय अकिल ने बेहद गंभीर घायल खलील को बयान टेलीफोन से ही दर्ज किया। जिसका वीडियो किसी ने मोबाईल से बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।
रविवार की दोपहर खलील अहमद की प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने मो। कुरैश की तहरीर पर प्रधान पति पक्ष के जुबैर अहमद, नबी, महेंद्र, धर्मेंद्र, महफूज आलम, मसूद आलम, ताजीम अहमद के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 324, 307 में केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सराय अकिल भुवनेश चौबे के बताया, तहरीर में नामजद लोगो की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।
खलील अहमद की मौत की खबर मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल समेत पीएसी की एक टुकड़ी अधिकारियो ने तैनात की है। खलील का शव पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद देर शाम गांव पहुंचेगा। गांव में बवाल की आशंका में पुलिस अधिकारियो ने एतिहातन घटना क्रम पर नज़र बनाये हुए है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.