पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकौशांबी के स्थानीय विकास खंड के चक सतारगंज गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत सांड के हमले से हो गई। परिजन घायल किसान को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है सांड किसान पर इसके पहले दो बार हमला कर चुका था। किसान की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
गुस्सैल सांड ने पटक-पटक कर मार डाला
कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के चकसतारगंज गांव में राजकरन 52 पुत्र रामजस रहते हैं। राजकरण खेती किसानी कर अपना परिवार पालते है। बुधवार की दोपहर वह खेत की रखवाली कर रहे थे। जहां फसल नष्ट कर रहे सांड ने उन पर हमला कर दिया। राजकरण ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं सके। परिजन घायल राजकरण को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मौत की जानकारी होते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का आरोप है कि सरकार यदि आवारा पशु को गोशाला में बंद रखते तो आज उनके परिवार के मुखिया जीवित होते। डॉ नितेश सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक 52 वर्षीय व्यक्ति को लाया गया। जिनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। बताया जा रहा है किसी जानवर ने उन पर हमला किया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.