पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसराय अकिल कोतवाली के बेनीराम बाजार में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे के सहारे गमछे से लटकता युवक का शव मिला। शव फंदे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। रोना पिटना सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेनीराम कटरा निवासी अनुराग सिंह उर्फ बालम (30) पुत्र सूबेदार सिंह खेतीबाड़ी करता था। पड़ोसियों के अनुसार वह शराब पीने का आदी भी था। चार दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल असंदापुर चली गई थी। अनुराग के भाई अंकुर सिंह के अनुसार शुक्रवार शाम वह खाना पीना खाकर घर के अंदर सोने चला गया था।
गमछे के सहारे पंखे पर लटकता मिला शव
शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो उसका शव गमछे के सहारे पंखे से लटकता मिला। शव को फंदे पर लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। घर में रोना पिटना मच गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पत्नी और बच्चे हुए रो रोकर बदहवास
सूचना के बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से पत्नी व दो छोटे बेटों का रो रो कर बुराहाल है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से किसी तरह का आरोप नहीं है,शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.