पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोमवार को कानपुर कैंट स्थित नानाराव घाट में 17 यूपी कन्या वाहिनी NCC कैडेट द्वारा गंगा किनारे सफाई अभियान चलाया। बिग्रेडियर अजय पसबोला, शौर्य चक्र, ग्रुप कमांडर एनसीसी मुख्यालय कानपुर द्वारा पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया गया। 226 कैडेट और भूतपूर्व NCC कर्मचारियों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरुक करते हुए 89 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।
लोगों को किया गया जागरुक
सफाई अभियान के दौरान 17 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल वेंकटेशन आर द्वारा कैडेट्स को संबोधित किया गया। इस मौके पर एएनओ द्वारा कैडेट्स को भविष्य में भी स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया गया। बिग्रेडियर अजय पसबोला ने बताया कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र भी विश्व महासागर दिवस महासागरों को पुर्नजीवन देने के लिए सामूहिक प्रयासों पर काम करने पर बल दे रहा है।
पुनीत सागर अभियान की हुई शुरुआत
महानिदेशालय एनसीसी द्वारा इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) भारतीय कैडेटों के साथ अभियान को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से टाइड टर्नर चैलेंज नाम के कार्यक्रम को पुनीत सागर अभियान के साथ संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिये प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देश की सभी नदियों और समुद्र तटों की साफ सफाई, तटों का प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.