पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ में शाम को अचानक से हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि 30 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। दोपहर करीब तीन बजे शहर के चिनहट, गोमती नगर विस्तार, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज में बारिश हुई। इसके बाद भी बादल बने रहे। मेरठ, कानपुर और वाराणसी में भी देर शाम बादल छाए गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग देर रात तक बारिश होने की संभावना जता रहा है।
जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून का पहला चरण उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही कमजोर पड़ गया है। पहले चरण के मानसून ने पश्चिम बंगाल से सक्रिय होकर गुजरात‚ झारखंड़ और बिहार होते हुए दक्षिण-पूर्वी यूपी में प्रवेश किया था। मगर, यह मानसून कमजोर होने के कारण थम गया था।
वाराणसी में गर्मी और उमस फिर से बढ़ने लगी है
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि वाराणसी में अच्छी खासी बरसात हो सकती है। मगर, वाराणसी में आज तेज धूप खिली हुई है। गर्मी और उमस फिर से बढ़ने लगी है। वाराणसी में आज सुबह का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की रात वाराणसी का मिनिमम टेंपरेचर डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेंपरेचर डिग्री सेल्सियस था। दोनों तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मेरठ और आस-पास के इलाकों में सोमवार से हल्की धूप
मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और आस-पास के जिलों में सोमवार सुबह से ही हल्की धूप खिली हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि एनसीआर, और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। कुछ जिलों में दिन में बादल छाएंगे। बीच में हल्की धूप भी खिलेगी।
मिनिमम टेंप्रेचर भी चढ़ रहा
अभी तक अधिकतम तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया था। जून में प्री-मानसून बारिश शुरू होने के बाद लू का असर खत्म हो गया है। अब न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी सता रही है। रविवार को आगरा, कानपुर, लखनऊ में मिनिमम टेंप्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
क्यों बढ़ रहा है मिनिमम टेंप्रेचर
जब बादल धरती के वातावरण में निचले स्तर पर होते हैं, तो गर्मी का अहसास अधिक होता है। इसका कारण यह है कि दिन में धरती गर्म होती है और सूरज ढलने के बाद बादलों की वजह से गर्म हवाएं बादलों से टकरा कर वातावरण के निचले स्तर पर ही बनी रहती हैं। यही कारण हैं कि मिनिमम टेंप्रेचर में बढ़ोतरी हो रही है और रातें गर्म होने लगी हैं।
यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
आगरा | 40.9 | 30 |
अलीगढ़ | 39.8 | 29.6 |
बरेली | 38.3 | 29.2 |
इटावा | 41.2 | 28.2 |
अयोध्या | 37.5 | 26.5 |
गोरखपुर | 34.7 | 27.6 |
कानपुर | 40.7 | 31.7 |
लखनऊ | 39.6 | 30.1 |
मेरठ | 36.5 | 23.8 |
प्रयागराज | 38 | 28.4 |
वाराणसी | 37.6 | 28.2 |
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.