पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी समेत दूसरे कई राज्यों में बारिश के बाद अब वेस्ट यूपी कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ और कानपुर का तापमान 4 डिग्री पर पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह से यूपी के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाया रहा।
अधिकांश इलाकों में धुंध जैसा मौसम है। पहाड़ों पर बर्फ पड़ने के साथ मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में है। सर्दी इस समय पूरे सितम पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस पूरे सप्ताह कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं है। सर्दी बढ़ती ही जा रहा रही है। वहीं, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 9.5 रहा। जहां पर 1 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मथुरा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
7 दिनों में 89 MM बारिश
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शमीम का कहना है की पहाड़ों पर बने विक्षोभ के चलते मौसम बदला। 5 जनवरी से ही वेस्ट यूपी में बारिश जैसा मौसम रहा। 6 जनवरी को यूपी, पंजाब, दिल्ली, एनसीआर, बिहार व उत्तराखंड में बारिश हुई तो मैदानी इलाकों में जुलाई माह जैसा मौसम बन गया। जनवरी माह में 2 दिन में बारिश ने पिछले 42 साल का रिकार्ड तोड़ दिया।
बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है। इसी सप्ताह 89 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से पहले जनवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ था। बारिश के बाद अब सर्दी और भी बढ़ी है। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज दर्ज किया। इससे पहले 11 जनवरी का अधिकतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया था।
वेस्ट यूपी में छाया कोहरा
मौसम विभाग का कहना है की अभी कोहरे से राहत नहीं है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर के अलावा बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद मंडल, आगरा व अलीगढ़ मंडल के जिलों में भी कोहरे से आने वाले दिनों में राहत नहीं है। गुरुवार को पूरे दिन हल्की धूप खिली। वेस्ट यूपी, एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम सर्द है। कोहरे से वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। हाईवे पर भी वाहन कम ही नजर आ रहे हैं।
सहारनपुर में भी सुबह से मौसम छाया रहा। सहारनपुर मौसम विभाग के अनुसार, यहां भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह से कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ी क्षेत्र नजदीक होने के चलते सहारनपुर भी शीत लहर की चपेट में है। मौसम सर्द होने के चलते सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। कोहरे में वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसा सहारनपुर में कोहरे से 50 कदम का भी नहीं दिखाई दे रहा।
आगरा में भी घना कोहरा
आगरा में भी इस समय घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह से ही कोहरे का यह हाल है की 30 से 40 कदम पर भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा। ताज नगर में पहले बारिश और अब कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम सर्द है। कोहरे से वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। हाईवे पर भी वाहन कम ही नजर आ रहे हैं। आगरा के अलावा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा में कोहरा छाया रहा। अगले दो दिन भी घने कोहरा का अनुमान बताया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.