पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर के बिल्हौर से सपा नेत्री रचना सिंह के विवादित ट्वीट पर बवाल हो गया है। रचना ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्वीट किए गए वीडियो में भड़काऊ शब्दावली का इस्तेमाल किया है। इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चुनाव आयोग और यूपी पुलिस से शिकायत की है। उधर, शिकायत होने पर सपा नेत्री ने विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया। ट्वीट में जनसंपर्क के दौरान भड़काऊ बातें सामने आईं। इस मामले में सपा नेत्री ने सफाई भी दी है।
ट्वीट वीडियो में है- भून डालो, काट डालो
रचना सिंह के जनसंपर्क के दौरान उस विवादित वीडियो में एक गीत की आवाज सुनाई दे रही है। जिसके अंत में आवाज आती है- भून डालो, काट डालो, मार डालो। इस ट्वीट का मसला सबसे पहले शहजाद पूनावाला ने उठाया। इस मामले में रचना सिंह का कहना है कि ट्वीट में राष्ट्र भक्ति के गीत की आवाज चल रही थी। वह वीडियो भी किसी सपा कार्यकर्ता ने बनाया था।
सपा मतलब गुंडागर्दी : यूपी भाजपा
इस ट्वीट की यूपी भाजपा ने भी कड़ी आलोचना की है। ट्वीट करके उसने सपा पर हमला बोला है। ट्वीट में लिखा है कि यह वही सपा है। कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा के ट्वीट में कहा गया है कि सपा मतलब गुंडागर्दी। भाजपा के हमलावर होते ही रचना सिंह ने सबसे पहले विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया। उसके बाद एक वीडियो संदेश जारी करके अपनी सफाई भी पेश की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.