पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर में सुबह से हो रही बारिश के चलते दुर्गा पूजा पंडालों में पानी भर गया। इसकी वजह से बड़े दुर्गा आयोजनों में बुधवार को होने वाले आयोजन महल औपचारिकता बनकर ही रह गए। मोतीझील में आयोजित पूजा में महिलाओं ने जलभराव के बीच सिंदूर खेला खेला। मां को भी सिंदूर अर्पित किया। वहीं दुर्गा पूजा के विसर्जन यात्राएं भी स्थगित कर दी गईं और लोगों ने भीगते हुए आनन-फानन में घाटों पर मूर्तियों का विसर्जन किया।
घोषित किया गया है अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरे को लेकर पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 4 जोन में पूरे जिले को बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को मुस्तैद किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी ADM फाइनेंस और शहर की ADM सिटी को दी गई है।
घाटों पर किया गया प्रतिमा विसर्जन
कानपुर नगर निगम द्वारा तैयार किए गए 9 कृत्रिम घाटों पर मूर्ति विर्सजन किया जा रहा है। घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। रात तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता रहा। अर्मापुर दुर्गा पूजा का विसर्जन कल होगा।
जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
जोनल के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। विसर्जन को देखते हुए गंगा घाटों पर गोताखोर और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। हर बड़े रावण दहन स्थल पर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। DM विशाख जी ने बताया, "सभी की ड्यूटी लगा दी गई है। यह व्यवस्था सुबह से विसर्जन तक प्रभावी रहेगी।"
इस प्रकार लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
● उन्नाव से आने वाले वाहन गंगा बैराज से अटल घाट, कर्बला चौराहा, कंपनीबाग चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह गंगा बैराज से सीधे कुठारी चौराहा से बाएं सिंहपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
● कल्याणपुर से आकर गुरदेव चौराहा से बाएं मुड़कर कर्बला की ओर जाने पर रोक रहेगी। ऐसे वाहन गुरुदेव से सीधे रावतपुर होते हुए गोल चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
● गुरुदेव चौराहा से आकर रावतपुर तिराहा से बाएं मुड़कर कंपनीबाग चौराहा की ओर जाने पर रोक रहेगी। ऐसे वाहन रावतपुर तिराहा से सीधे गोल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
● कंपनीबाग चौराहा से कोई भी यातायात VIP रोड नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गोपाला तिराहा और राजीव पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। ● डीएवी तिराहा की ओर से आने वाला यातायात मर्चेन्ट चैंबर तिराहा से सीधे VIP रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन मर्चेन्ट चैंबर तिराहा से बाएं मुड़कर सिलवर्टन ग्वालटोली चौराहा होते हुए जाएंगे। ● फूलबाग से आने वाला यातायात मेघदूत तिराहा से बाएं मुड़कर सरसैय्या घाट की ओर नहीं पाएंगे। ऐसे यातायात मेघदूत तिराहा से सीधे बड़ा चौराहा होते हुए जाएंगे।
इन कृत्रित तालाबों में किए जाएंगे विसर्जन
1-कोयला घाट (छावनी परिसर)
2-मैस्कट घाट
3-गोला घाट
4-सिद्धनाथ घाट
5-ड्योढ़ी घाट
6-परमट काली घाट
7-अर्मापुर नहर के किनारे
8-आवास विकास-3 नहर के किनारे
9-गंगा बैराज के पास
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.