पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर देहात के अकबरपुर में देर शाम भाजपा पार्टी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ जोड़कर धन्यवाद प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय के मंच पर पहुंचकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जन्म देश की सेवा के लिए हुआ था। वह साकार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कानपुर देहात में विकास संबंधी जो भी समस्याएं आ रही है उनका निस्तारण तेजी के साथ किया जाए इसी के साथ उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जो भी उदासीन अधिकारी हैं जिसके चलते विकास कार्य की गति धीमी पड़ रही हो ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों के ऊपर तत्काल कार्यवाही की जाए।
मोदी देश के सबसे शक्तिशाली है प्रधानमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे बोलते हुए कहा कि विपक्षी दलों का तेजी के साथ पतन हो रहा है।उत्तर प्रदेश की जनता हमें अच्छे कामों का आशीर्वाद दे रही है 66 महीने से लगातार उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है इतना विकास पिछले 15 सालों में भी नहीं हुआ था प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री हैं।प्रधानमंत्री ने घर-घर तिरंगा मोदी योगी के नेतृत्व में लगाया गया देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया गया जिससे पूरे विश्व में देखा एवं अंतरिक्ष से उसकी डिजिटल फोटो ली गईl
कांग्रेस व सपा है परिवार वादी पार्टी
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेसी सपा परिवार वादी पार्टी है।इनका मुख्य उद्देश अपने कुनबे को समृद्ध बनाना है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार द्वारा मुख्तार अंसारी जैसे खूंखार क्रिमिनल को उसके सही स्थान पर पहुंचाया मुस्लिम समाज में चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा को मोदी सरकार ने खत्म किया उसका नतीजा है।एक भारी संख्या में मुस्लिम माताएं भाजपा का साथ दे रही है। इस दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक पूनम संखवार इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.