पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकन्नौज में एक महिला सहित दो लोगों का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सभी लोग असलहों से निशानेबाजी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कब का है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो दीपावली के दिन का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसमें निशानेबाजी करते हुए यह लोग दिख रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल किए जा रहर लाइसेंसी हथियारों को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घर के दूसरे लोगों को सिखा रहे असलहा चलाना
कन्नौज में सोशल मीडिया पर एक महिला और दो युवकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सभी लोग बंदूक से निशानेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनके बीच का ही एक शख्स घर के सदस्यों को रात के समय बंदूक हाथ में पकड़ाते हुए निशाना लगाना सिखा रहा है। महिला और युवक दीवार पर रखें मटके पर बंदूक से निशाना लगा रहे हैं। वायरल वीडियो कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर रौरी गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस ने कहा जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने मामले में फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे लाइसेंसी हथियारों को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी सभी असलहा जब्त कर लिए गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.