पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
बता दें कि रविवार रात इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी वीरेंद्र कुमार और ग्रीश तिवारी के बीच विवाद हो गया। गांव में कूड़ा डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ देर तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें वीरेंद्र, रामभजन, राहुल, सत्यप्रकाश, किशन, अरविंद तिवारी, हिमांशु और सुरेंद्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष से ग्रीश तिवारी, विजय, अभिषेक और छेड़ा को चोटें आईं।
मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सभी घायलों की हालत में सुधार है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आरपीएन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.