पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में इंसाफ न मिलने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में मृतका ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
फंदे से लटकता मिला शव
बता दें कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र एक 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ फगुहा भट्टा पर सिलाई की दुकान चलाती थी। शुक्रवार देर शाम उसने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से लटकता देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी ने लगाई थी न्याय की गुहार
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि, मैं पूरे होश में खुद को खत्म कर रही हूं। वीरेंद्र ने जबसे उसके व पति के ऊपर हाथ उठाया है तब से जान देने की सोच रही है। वीरेंद्र व सूर्यकांत ने उसके साथ गलत काम भी किया है। पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही पूछा है कि क्या मरने के बाद उसको इंसाफ मिलेगा। उसने अपने पति व सास को निर्दोश बताया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.