पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकन्नौज में बच्चों को पढ़ाने की जगह वार्डन उनसे अन्य काम करवा रही हैं। मामला जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का है। जहां छात्राओं से शौंचालय की सफाई के साथ-साथ अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। छात्राओं और उनके परिजनों का साफ कहना है कि विद्यालय में उनसे काम कराया जाता है। न करने पर उनको विद्यालय से भगा दिया जाता है। आरोपों के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। पूरे मामले की जांच बैठा दी गई है।
लड़कियों के साथ करती हैं मारपीट
कन्नौज छिबरामऊ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली लड़कियों से शौचालय साफ करवाया जाता है। साफ न करने पर कई लड़कियों को विद्यालय से भगाया गया है। उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर लड़कियों ने पूरी बात उनको बताई। वार्डन ने लड़कियों के साथ मारपीट भी की है। काम से मना करने पर रात को करीब एक बजे लड़कियों को विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया।
दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई
मामले में वार्डन अरुणा शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया की वार्डन बच्चों को बहुत परेशान करती हैं। उनका कहना न मानने पर मारती भी हैं। रात को ओढ़ने वाली चादर, कम्बल और रजाई भी छीन लेती है।
मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले में जांच कमेटी बिठाई गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.