पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई से लखनऊ जाते समय कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर खूब जनसंपर्क करो, सपा के कामकाज गिनाओ और भाजपा सरकार के झूठ का पर्दाफाश करो। उन्होंने कहा कि मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव में तीनों सीटें सपा के खाते में आनी चाहिए।
सपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
बता दें कि अखिलेश यादव गुरुवार को पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई से लखनऊ जा रहे थे। अखिलेश के कन्नौज से गुजरने की खबर लगते ही आगरा-लखनऊ पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ठठिया विशिष्ट मंडी कट पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं को देख सपा मुखिय ने अपना काफिला रोक लिया। गाड़ी से बाहर निकलकर अखिलेश यादव ने सपा के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी से बातचीत की। इस दौरान वहां मौजूद सपाइयों को संबोधित किया।
अखिलेश ने कहा- टिकटार्थियों को हम संतुष्ट कर लेंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि सभी तरह के मतभेद भूलकर चुनाव में जुटने की जरूरत है। अब आम आदमी प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के बारे में सब जान चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर सपा के शासनकाल की याद दिलाकर भाजपा से तुलना कर उन्हें जागरूक करें। जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी से एक-एक विधानसभा में 10 से ज्यादा टिकट आवेदकों के मामले में सपा मुखिया ने कहा कि आप लोग इसकी चिंता न करें। टिकटार्थियों को हम संतुष्ट कर लेंगे।
मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी करने को कहा
विशिष्ट मंडी और परफ्यूम पार्क का निर्माण अधूरा है, यह बताने पर सपा मुखिया ने भरोसा दिलाया कि सरकार आने के बाद सभी बंद काम पहले चालू कराए जाएंगे। जिला प्रवक्ता ने प्रबुद्ध सम्मेलन की बात कही तो सपा मुखिया ने कहा कि आयोजन करें, वह समय जरूर देंगे। इस मौके पर श्रेष द्विवेदी, सगीर अहमद, लल्ला, सुमनलता व राजेश यादव आदि मौजूद रहे। उन्होंने सपाइयों को दिवाली पर्व की बधाई दी। साथ ही कहा कि जनता के बीच जाकर खूब जनसंपर्क करो, सपा के कामकाज गिनाओ और भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करो। उन्होंने कहा कि मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुटने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव में तीनों सीटें सपा के खाते में आनी चाहिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.