पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी के कन्नौज में खेत पर कब्जे की कोशिश में लगे दबंगो ने देर रात गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक की बहू पर भी दबंगो ने फायर किया। उसके शरीर में कई जगह छर्रे लगे हैं। पीड़ित हत्या का बड़ा कारण पुलिस की लापरवाही और हमलावरों से मिलीभगत बता रहे हैं। आरोप है कि 6 महीने पहले भी दबंगों ने गोली चलाई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की।
जमीनी विवाद में चली है गोली
कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला भजा गांव निवासी शिवराज का 6 साल से खेतों को लेकर गांव के ही दबंगो से विवाद चल रहा था। शिवराज के खेत को दबंग जबरन हथियाना चाहते थे। इसी को लेकर 6 माह पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया जा चुका था। मृतक के भतीजे ने बताया कि देर रात दबंग विनोद और उसके बेटे खेत पर पहुंच कर जोतने लगे। तब हमारे घर वालों ने विरोध किया तो खेत से लौट कर विनोद और उसके बेटों ने चारपाई पर सो रहे शिवराज को गोली मार दी। गोली की आवाज सुन जब उनकी बहू चंपा बाहर निकली तो उस पर भी फायर कर दिया। उसे छर्रे लगे हैं।
पुलिस की लापरवाही से हुई है हत्या
गंभीर हालत में बहू चंपा को छिबरामऊ सीएचसी से मेडिकल कालेज तिर्वा रिफर किया गया है। मृतक के परिजनो ने पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही और हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है होली में जब दबंगो ने गोली चलायी थी तब भी पुलिस ने बिना कार्यवाही के उन्हें छोड़ दिया था। देर रात गोली लगने की सूचना देने के दो घण्टे बाद पुलिस मौके पर आयी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.