पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंझांसी में शादी के करीब 5 माह बाद ही दर्दनाक हादसे में पति की मौत हो गई। दोस्त के साथ वह पत्नी से मिलने उसके मायके में ही गया था। लौटते वक्त बाइक फिसल गई। इसके बाद तेज रफ्तार में आ रही कार उनके ऊपर से निकल गई।
हादसा रविवार देर रात करीब 11 बजे बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा गांव के पास हुआ। हादसे में दोस्त गंभीर घायल है। उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके पैर में फैक्चर है।
दो दिन पहले गया था ससुराल
बरुआसागर थाना क्षेत्र के बाराई गांव निवासी रामसिंह अहिरवार (25) पुत्र बादाम अहिरवार खेतीबाड़ी का काम करता था। छोटे भाई ने बताया कि करीब 5 माह पहले ही रामसिंह की शादी सीतापुर गांव की साक्षी से हुई थी। कुछ समय पहले भाभी साक्षी अपने मायके गई थी। मकरसंक्रांति पर बड़े भाई भाभी के पास सीतापुर गए थे। उनके साथ दोस्त जसवंत भी गया था।
पुलिस ने फोन कर दी हादसे की सूचना
पुलिस के अनुसार रविवार रात को रामसिंह व उसका दोस्त जसवंत बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में लक्ष्मणपुरा के पास उनकी बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही कार उनके ऊपर से निकल गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर रामसिंह ने दम तोड़ दिया। रामसिंह के पास मिले आईकार्ड से पुलिस ने गांव में प्रधान को फोन कर सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। दो भाइयों में रामसिंह बड़ा था। पिता भी खेतीबाड़ी करते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.