पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गरौठा में दबंगों ने पिता-पुत्र पर रॉड से किया हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

गरौठा (झांसी)10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

गरौठा के दुरखुरु गांव में गुरुवार रात दबंगों ने पिता पुत्र पर रॉड से हमला किया। हमले में पिता पुत्र घायल हो गए हैं। शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे। तब तक दबंग भाग निकले। स्थानीयों ने ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला गरौठा के ग्राम दुरखुरू का है। ज्वाला प्रसाद (50) ने गुरुवार रात कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि रात में वह अपने खेत से घर लौट रहा था। उसी समय गांव के निवासी राज बहादुर सिंह ने उसे रोक लिया। साथ ही गाली देने लगा। इसके बाद वह फरसा लेकर हमला करने वाला था, लेकिन लोगों को आता देख वह भाग गया।

लोहे की रॉड से दबंगों ने हमला किया था।
लोहे की रॉड से दबंगों ने हमला किया था।

पीड़ितों का इलाज चल रहा
इसके बाद पीड़ित शिकायत करने के लिए कोतवाली जा रहा था। तभी गांव के रतन ढीमर ने दरवाजे के पास जबरन रोककर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। तभी बेटा मनप्यारे (15) बचाव के लिए आया। दबंग ने उस पर भी हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग भाग निकला। पीड़ित पिता पुत्र किसी तरह कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी।

घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पीड़ितों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।