पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालौन में ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर जा रहे पीआरवी 112 में तैनात होमगार्ड को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लहूलुहान हालत में होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर आया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बाइक से जा रहे थे घर
हादसा कोंच कोतवाली क्षेत्र के दाढ़ी-परैथा के आगे चांदनी मोड़ पर हुआ। पिरौना के रहने वाले भूपत यादव होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह पीआरबी 112 की गाड़ी नम्बर 1603 चलाते थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात में कोंच से अपने घर पिरौना जा रहे थे। जब वह अपनी बाइक से कोंच कोतवाली के डाढ़ी परैथा के पास स्थित चांदनी गांव मोड़ के पास पहुंचे। तभी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।
पुलिस ने घटना की जानकारी तत्काल गार्ड के परिजनों को दी। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किस वाहन से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.