पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालौन में एक किसान से मटर बेचने के दौरान सवा दो लाख रुपए की ठगी हो गई। जब उसको इसका आभास हुआ तो इसकी शिकायत डीएम चांदनी सिंह से की। किसान ने आरोपी व्यापारी से पैसा वापस कराने की मांग की है।
जिले के डकोर कोतवाली के कुसमीलिया गांव निवासी देवानंद राजपूत खेती करते हैं। बुधवार को उन्होंने डीएम को प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि वह सीमांत किसान है। खेती करके अपने परिवार का पोषण करता है। इस बार उसने हरी मटर बोई थी। खेत में 95 कुंटल 22 किलो मटर की पैदावार हुई। इसे व्यापारी देवेंद्र कुमार को 2,24,950 रुपए में बेची थी।
पैसे का पेमेंट करने के लिए समय मांगा था
देवेंद्र कुमार ने पैसे का पेमेंट करने के लिए समय मांगा था। लेकिन, लंबा समय बीत जाने के बाद भी व्यापारी पैसे नहीं दे रहा है। जब पैसे मांगने के लिए उसके घर गया तो उसने झगड़ा करके भगा दिया। उसने कोतवाली में भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी। इस पर उन्होंने जांच कराने की बात कही थी। इसके बावजूद भी अभी तक व्यापारी ने पैसे नहीं दिए।
डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं
किसान ने बताया कि उसे परिवार के भरण-पोषण, पढ़ाई-लिखाई में समस्या आ रही है। पैसे न मिलने से उसे कर्ज लेना पड़ रहा है। उसे मजबूरी में मजदूरी करनी पड़ रही है। यदि व्यापारी से उसके रुपए नहीं दिलाए गए तो वह मजबूरी में परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.