पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पचनद की यमुना नदी में नाव पलटने से 6 श्रद्धालु डूब गये। हादसे को देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने पांच लोगों को सकुशल बचा लिया, जबकि एक युवक यमुना में डूब गया, इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश में जुट गई।
पचनद में आते हैं रोज दर्जनों श्रद्धालु
घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के पचनद से निकली यमुना नदी की है। बताया गया कि पचनद के नाम से मशहूर बाबा साहब मंदिर पर रोजाना दर्जनों लोग आते रहते हैं। बुधवार को बाबा साहब मन्दिर पर दर्शन करने के लिये इटावा जनपद के रहने वाले निवासी प्रशांत (20) पुत्र स्वदेशी यादव, मनी (20) पुत्र सर्वेश तथा इटावा जनपद के नवीन मंडी के रहने वाले अंशुल यादव (19) पुत्र रामवीर आए थे।
यमुना और 4 सहायक नदियों को घूमने निकले थे श्रद्धालु
पचनद स्थित बाबा साहब के मंदिर पर दर्शन करने के बाद सभी लोग नदी में घूमने के लिये पहुंचे, जहां उन्होंने नदी के किनारे नाविक से नदी में घूमने के लिये बात की, जब वह नाव में बैठे उसी दौरान तीन लड़के पहले से ही नाव में बैठे थे। जिसके बाद वह सभी लोग नाव से यमुना और उसकी 4 सहायक नदियों को घूमने के लिए निकले, इसी दौरान जब वह 50 मीटर की दूरी पर पहुंचे तभी अचानक नाव पलट गई। जिसमें वह सभी डूब गए, उसी दौरान मौजूद लोगों ने 5 लड़को को बाहर निकाल लिया गया तथा अंशुल नाम का लड़का लापता हो गया।
नदी से बाहर आते ही भाग गए तीन लड़के
नदी से बाहर आते ही तीन लड़के मौके से भाग गये। दोस्त के नदी में डूबने के बाद प्रशांत व मनी का रो रो कर बुरा हाल हैं। वही इस हादसे की खबर मिलते ही रामपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे जहां वह गोताखोरों की मदद से यमुना में डूबे अंशुल को तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं, इसके अलावा हादसे की सूचना अंशुल के परिजनों को भी दे दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.